CG में महतारी वंदन योजना का eKYC कैसे करें | Mahtari Vandana Yojana eKYC
आपने महतारी वंदन योजना के बारे में तो सुना ही होगा या इसका लाभ मिल रहा होगा | यह योजना उन महतारी के लिए है जो अपने परिवार को सुचारू रूप से चलाने में अपना आर्थिक सहयोग नही दे पा रही हैं | इस योजना के द्वारा महिला लाभार्थियों को हर महीने ₹1000 सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जा रहा है। तो अगर आप भी इस योजना का लाभ ले रहे है और आगे भी भविष्य में इस योजना का लाभ लेना चाह रहे हैं, तो इसके लिए लाभार्थी महिलाओं को महतारी वंदन योजना eKYC कराना बहुत आवश्यक हो गया है। इस kyc की पूरी जानकारी जनाने के लिए आगे पढ़ें........
जैसा कि आप जान रहे हैं कि सरकार महिलाओं के सम्मान और समाज में आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए एवं उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए नए नए योजना लागू कर रही है। इस योजना को और भी सुरक्षित करने के लिए सरकार को प्रति वर्ष और अर्द्धमासिक में e KYC करवाना जरूरी हो गया है ताकि कि इस योजना का लाभ सही time पर, योग्य लाभार्थियों तक उपलब्ध हो रहा हैं या नही
इसलिए, अगर आप योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो अपने eKYC को समय पर करा ले।
आज हम इस ब्लॉग के द्वारा जानेगे की महतारी वंदन योजना का ekyc क्या हैं? महतारी वंदन योजना ekyc कैसे करे? इस योजना के लिए किस डॉक्यूमेंट की आवश्यकता है? E kyc करते समय किन – किन बातो का ध्यान रखे, eKYC किसे करवाना है और किसे नहीं पूरी जनकारी जानेंगे ।
महतारी वंदन योजना ekyc क्या हैं?
महतारी वंदन योजना का ekyc की बात करे तो यह महिला लाभार्थी की पहचान हैं । इससे सरकार तय करती है कि योजना का पैसा सही लाभार्थी को मिल रहा हैं या नही। यह धोखाधड़ी को रोकने और सही लाभार्थी को चुनने के लिए अनिवार्य किया गया है। सभी जानकारी सही होने के बाद ही प्रति माह ₹1000 सीधे महिला के बैंक खाते में dbt के माध्यम से आती है। ताकि पैसा सही और सुरक्षित तरीके से मिल सके।
महतारी वंदन योजना का ई-केवाईसी कैसे करे | Mahtari Vandana Yojana eKYC
- सबसे पहले आप अपने आगनवाड़ी में पता करना है की आपको eKYC करवाना है या नहीं, उनके पास एक लिस्ट होगी उन लाभार्थियों की जिनको eKYC करवाना है।
- इसके बाद किसी भी नजदीकी CSC (Common Service Center) मे जाना है CSC में जाने के बाद वहां आपको eKYC करवा लेना है
- इस बात का विशेष ध्यान रखें की जो भी जरुरी डॉक्यूमेंट है साथ लेकर जाएं ( क्या डॉक्यूमेंट लगेगा अभी हम नीचे जानेंगे |
महतारी वंदन योजना ekyc के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट- आधार कार्ड: पहचान पत्र के लिए।
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर : OTP के लिए
महतारी वंदन योजना eKYC सवाल और जवाब (FAQs)
eKYC क्या है?
ऑनलाइन माध्यम से बैंक अकाउंट और आधार को लिंक करना और लाभार्थी की पहचान को सत्यापित करना ।
महतारी वंदन योजना eKYC के लिए क्या-क्या लगता है ?
महतारी वंदन योजना eKYC के लिए आधार नंबर, मोबाइल नंबर और बैंक खाता आदि लगता है |
महतारी वंदन योजना eKYC करवाने की अंतिम तिथि क्या है ?
महतारी वंदन योजना eKYC करवाने के लिए अंतिम तिथि 3.09.2025 से 15 दिन तक उपलब्ध है |
0 Comments