LIC Jan Suraksha Plan in Hindi
भारत की सबसे भरोसेमंद और पुरानी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC of India) अपने ग्राहकों के लिए अब LIC की एक और नई योजना शुरू करने जा रही है जिसका नाम है — LIC Jan Suraksha Plan (Table No. 880)। यह योजना 15 अक्टूबर 2025 से पूरे भारत में उपलब्ध होगा।
इस योजना का उद्देश्य यह है कि हर आम नागरिक को सस्ते में सुरक्षा और बचत दोनों का लाभ मिले। आज भारत के करोड़ों लोग ऐसे हैं जो बीमा की जरूरत तो महसूस करते हैं, लेकिन भारी प्रीमियम के कारण बीमा नहीं कर पा रहे है।
LIC की यह नई योजना “जन सुरक्षा” उन लोगों के लिए है जो चाहते हैं कि उनका भविष्य सुरक्षित हो और प्रीमियम भी कम हो।
तो आइए जानते है LIC Jan Suraksha Plan के बारे में
| विशेषता | विवरण |
|---|---|
| कंपनी का नाम | LIC (Life Insurance Corporation of India) |
| योजना का नाम | LIC जन सुरक्षा योजना |
| टेबल नंबर | 880 |
| योजना लॉन्च डेट | 15 अक्टूबर 2025 |
| न्यूनतम बीमाराशि | ₹1,00,000 |
| अधिकतम बीमाराश | ₹2,00,000 |
| पात्रता आयु | 18–55 वर्ष |
| पॉलिसी अवधि | 12–20 वर्ष |
| पॉलिसी भुगतान अवधि (पीपीटी) | 7–15 वर्ष (पॉलिस टर्म से 5 साल कम) |
| प्रीमियम भुगतान विकल्प | मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक, वार्षिक |
| लाभ प्रकार | जीवन सुरक्षा + निवेश रिटर्न |
| मृत्यु लाभ | पॉलिसीधारक की मृत्यु पर नामांकित को राशि का भुगतान |
| परिपक्वता लाभ | पॉलिसी अवधि पूरी होने पर मूल निवेश + बोनस |
| टैक्स लाभ | धारा 80C के तहत टैक्स में छूट |
| GST | लागू नहीं है |
| ऑटो कवरेज | हाँ, पॉलिसी के साथ स्वतः कवरेज मिलता है |
| विशेषताएँ | सुरक्षित निवेश, सरल नियम, नियमित लाभ, लंबी अवधि का जीवन सुरक्षा कवरेज |
नोट: इस योजना की जानकारी LIC agent से भी ले सकते हैं
आइए जानते है कि एलआईसी की जन सुरक्षा योजना (880) क्या है -LIC Jan Suraksha Policy Kya Hai
LIC Jan Suraksha (880) एक पारंपरिक (Traditional) नॉन-लिंक्ड, नॉन-प्रॉफिट, गारंटीड एडिशन युक्त बीमा योजना है।
इस योजना में जीवन सुरक्षा (Life Cover) और बचत (Savings) दोनों का लाभ मिलता है।
अगर पॉलिसी की अवधि के दौरान कुछ घटना हो जाती है, तो परिवार को बीमा राशि (Sum Assured) के साथ गारंटीड एडिशन भी दिया जाता है । अगर सब कुछ मंगलमय रहा , तो समय पूरा होने पर पॉलिसीधारक को खुद लाभ मिलेगा।
यह योजना खासकर ग्रामीण और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए है जो कम प्रीमियम में भरोसा एवं सुरक्षा चाहते हैं।
एलआईसी जन सुरक्षा की पात्रता (Eligibility Criteria) क्या है
LIC Jan Suraksha योजना हर उम्र वर्ग के लोगों लिए नहीं है, बल्कि इसे खास उम्र के लोगों के सीमा में रखा गया है।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| प्रवेश की आयु (Entry Age) | 18 से 55 वर्ष |
| अधिकतम परिपक्वता की आयु (Maximum Maturity Age) | 70 वर्ष |
| न्यूनतम बीमा की राशि (Minimum Sum Assured) | ₹1,00,000 |
| अधिकतम बीमा की राशि (Maximum Sum Assured) | ₹2,00,000 |
| पॉलिसी की अवधि (Policy Term) | 12 से 20 वर्ष |
| प्रीमियम भुगतान की अवधि (PPT) | टर्म से 5 वर्ष कम |
इसका मतलब यह है कि अगर आपने 15 साल की पॉलिसी लिया है, तो आपको सिर्फ 10 साल तक की प्रीमियम भरना होगा। बाकी के 5 साल तक की आपकी पॉलिसी सक्रिय रहेगी, लेकिन कोई प्रीमियम नहीं देना होगा — यह अवधि आपके लिए Paid-up Bonus की तरह काम करती रहेगी।
यह उम्र और राशि की सीमाएं इस बात को सुनिश्चित करती हैं कि योजना ज्यादा जटिल न बने और सभी वर्ग के लोग आसानी से इसमें निवेश कर सकें।
मैच्योरिटी पर होने वाली लाभ (LIC Jan Suraksha Plan Maturity Benefit in Hindi)
हर निवेशक का पहला सवाल यह होता है कि "मुझे पॉलिसी पूरी होने पर कितना पैसा मिलेगा?"
जब आपकी पॉलिसी की समय अवधि पूरी होती है, तो आपको मिलेगा —
Sum Assured + Accrued Guaranteed Additions
मतलब जितनी बीमा की राशि (Sum Assured) आपने ली है, उसके साथ हर साल जो गारंटीड एडिशन (4% प्रति वर्ष) जुड़ते रहे हैं, वह सब मिलाकर आपको एकमुश्त राशि दी जाएगी,
मान लीजिए आपने ₹2 लाख बीमा की राशि को चुना है और पॉलिसी अवधि 15 साल का है। तो 15 साल के पूरे होने पर आपको ₹2 लाख के साथ प्रति वर्ष 4% के हिसाब से राशि जुड़ते गए है, वह भी मिलेंगे। इससे आपकी कुल परिपक्वता की राशि ₹2.40 लाख या उससे भी ज्यादा हो सकती है, यह प्रीमियम की राशि और उसकी अवधि पर निर्भर करेगी।
LIC की जन सुरक्षा का गारंटीड एडिशन (Guaranteed Additions)
इस योजना की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसका Guaranteed Addition Benefit मिलता है।
LIC की इस योजना में हर साल आपके कुल वार्षिक प्रीमियम का 4% की दर से गारंटीड एडिशन जोड़ता रहेगा।
इसका मतलब यह है कि आपको हर साल तय 4% का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
उदाहरण के लिए –
- अगर आप हर साल में ₹10,000 का प्रीमियम लेते हैं, तो हर वर्ष LIC आपकी पॉलिसी में ₹400 (4%) जुड़ेगा।
- अगर पॉलिसी आपकी 20 वर्ष की है, तो कुल ₹8,000 रुपए का अतिरिक्त लाभ आपको मिलेगा।
- यह रकम मैच्योरिटी या डेथ बेनिफिट दोनों में दिया जाएगा।
यह लाभ पूरी तरह से गारंटीड है, यानी इसमें कोई जोखिम या बदलाव नहीं हो सकता।
LIC की जन सुरक्षा, मृत्यु लाभ (Death Benefit)
इस बीमा का असली मकसद परिवार को वित्तीय सुरक्षा देना है। अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु किसी भी समय किसी कारणवश पॉलिसी समय अवधि के दौरान हो जाती है, तो LIC उनके नॉमिनी व्यक्ति (Nominee) को भुगतान करेगा।
Sum Assured + Accrued Guaranteed Additions (G.A.)
यानि परिवार को वही पूरा बीमा कवर का पैसा मिलेगा जिसके लिए योजना लिया गया है, साथ ही अब तक के सभी गारंटीड ऐडिशन भी जोड़े जाएंगे।
इससे परिवार को विपदा के समय में वित्तीय सहायता मिलता है, और यही बीमा का असली उद्देश्य है कि — परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिले।
LIC जन सुरक्षा में ऑटो कवर (Auto Cover Benefit)
कई बार ऐसा होता है कि किसी कारणवश व्यक्ति कुछ वर्षों के बाद प्रीमियम भरना बंद कर देता है। ऐसे में ज़्यादातर योजनाएं स्वयं खतम हो जाती हैं और सुरक्षा भी खत्म हो जाती है। लेकिन LIC Jan Suraksha (880) में ऐसा नहीं है।
इस योजना में “Auto Cover Benefit” दिया गया है, जिसके तहत अगर आपने कुछ वर्षों तक भी नियमित प्रीमियम को भरा है, तो पॉलिसी अपने आप ही कुछ समय तक सक्रिय (Active) रहेगी।
| प्रीमियम भुगतान की स्थिति | ऑटो कवर की अवधि |
|---|---|
| 3 वर्ष तक प्रीमियम भरा है | 6 महीने तक कवर जारी रहेगा |
| 5 वर्ष तक प्रीमियम भरा है | 2 वर्ष तक कवर जारी रहेगा |
इसका अर्थ यह है कि अगर आप किसी भी कारणवश प्रीमियम देने में असमर्थ हो जाते हैं, तो भी आपके परिवार की सुरक्षा तुरंत खत्म नहीं होगी। LIC आपकी पॉलिसी को कुछ तय अवधि तक सक्रिय रखेगा, ताकि आपको मानसिक शांति और जीवन सुरक्षा का भरोसा बना रहे।
LIC 880 योजना की प्रमुख विशेषताएं क्या है (Key Highlights)
यह LIC योजना उन लोगों के लिए खास बन गया है जो सुरक्षित निवेश के साथ जीवन बीमा का भरोसा चाह रहे हैं। इस पॉलिसी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें हर साल निश्चित (गारंटीड) का रिटर्न मिलता है, जिससे आपका निवेश पूरी तरह सुरक्षित बना रहता है। मार्केट के किसी भी प्रकार के उतार-चढ़ाव का इस पर कोई असर नहीं पड़ता।
मतलब, अगर आप ऐसा प्लान चाह रहे हैं कि जो आपको निश्चित मुनाफा और जीवन की सुरक्षा दोनों दे, तो यह योजना आपके लिए बिल्कुल सही है। साथ ही इसमें ऑटो कवर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो इसको और भी बेहतर बनाती हैं।
प्रमुख विशेषताएं के बारे में विस्तार से दी गई हैं —
- न्यूनतम निवेश केवल ₹1 लाख से शुरू हो जाता है, जिससे आम व्यक्ति भी आराम से इसमें निवेश कर सकता है और सुरक्षित भविष्य की सपना देख सकता है।
- हर साल 4% का गारंटीड रिटर्न मिलता है, जो आपके निवेश को लगातार बढ़ाता जाता है, चाहे मार्केट की स्थिति कुछ भी हो।
- अगर कभी प्रीमियम भरना छूट जाता है, तब भी इस पॉलिसी में “ऑटो कवर” सुविधा बनी रहती है, जिसके तहत एक निश्चित समय तक बीमा सुरक्षा बना रहती है।
- 18 से 55 वर्ष तक की आयु वाले व्यक्ति इस योजना में शामिल हो सकते हैं, जिससे यह युवा और मध्यम वर्ग दोनों को लाभ मिल सकता है।
- अधिकतम मैच्योरिटी की समय सीमा 70 वर्ष रखी गई है, जिससे लंबे समय तक बचत और स्थायी लाभ संभव होता रहता है।
निष्कर्ष (Conclusion)
LIC Jan Suraksha Plan (880) एक साधारण लेकिन बेहद उपयोगी plan है। यह न केवल बीमा की सुरक्षा देती है, बल्कि भविष्य के लिए निश्चित रिटर्न का भरोसा दिलाता है। कम प्रीमियम, गारंटीड 4% रिटर्न, आसान primium और autocover जैसी सुविधाएं इसे खास बनाती हैं।
अगर आप चाहते हैं कि आपका हमेशा परिवार सुरक्षित रहे और आपके पैसे पर लगातार लाभ मिलता रहे , तो यह योजना एक बेहतरीन और समझदारी भरा साबित हो सकता है।

0 Comments